HomeUttarakhandशहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस को जिले में बलिदान दिवस के...

शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस को जिले में बलिदान दिवस के रूप में मना

रूद्रपुर। शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस को जनपद में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, जिलाधिकारी उदयराज सिंह पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, ओसी कलैक्ट्रेट अमृता शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक आरडी मठपाल, ने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति एवं चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया।

जिला स्तरीय अधिकारियों व कलेक्ट्रेट स्टाफ ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सभी ने शहीद ऊधम सिंह जिंदाबाद व अमर रहे के नारे लगाए साथ ही कहा कि शहीद ऊधम सिंह के साथ ही देश के वीर शहीदों की कुर्बानी, बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते, जिनकी कुर्बानी और त्याग के कारण हम सभी स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों व कलेक्ट्रेट स्टाफ ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.