Thursday, March 12, 2026
HomeNationalपुंछ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हैंडग्रेनेड समेत हथियारों का...

पुंछ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हैंडग्रेनेड समेत हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। सुरनकोट उपखंड के बेहरामगला के पास मरहा इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। यहां से तीन हथगोले, 20 गोलियां, तार काटने का उपकरण, चाकू, चार्जिंग केबल और बैटरियां बरामद हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ पुलिस, एसओजी और भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन में इस ठिकाने को निशाना बनाया। इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। बरामदगी के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

किश्तवाड़ में तीसरे दिन भी घेराबंदी, जंगलों में तलाशी जारी

इधर किश्तवाड़ जिले के कुचल-चतरू के घने कंजल मांडू जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार देर शाम सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात कर घेराबंदी और सघन तलाशी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में स्थिति पर सुरक्षा बलों की कड़ी नजर बनी हुई है और अंतिम सूचना मिलने तक ऑपरेशन जारी था।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.