नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा माचिस की कीमतें दोगुनी होने जा रही है। अब 14 साल बाद माचिस (Matches) की कीमतें बढ़ी हैं। अब 14 साल के अंतराल के बाद माचिस की डिब्बी के दाम बढ़ने जा रहे हैं। यह 1 रुपये महंगी होने जा रही है।
अगले महीने से माचिस (Matches) 2 रुपये में मिलेगी। पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 1 दिसंबर से माचिस का एमआरपी 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये करने का फैसला लिया है। आखिरी बार माचिस की कीमत में संशोधन 2007 में हुआ था, उस वक्त इसकी कीमत 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये की गई थी।
बैठक में लिया यह फैसला
तमिलनाडु के शिवकाशी में आयोजित पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों की बैठक (ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस-All India Chamber Of Match Industries) में माचिस (Matches) की कीमत बढ़ाने जाने पर सर्वसम्मति से फैसला लिया। प्रतिनिधियों ने 1 दिसंबर से माचिस का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये करने का फैसला लिया है।
ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में माचिस (Matches) निर्माण की लगात बढ़ने पर चर्चा के बाद कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया। बैठक में माचिस निर्माताओं ने कहा कि माचिस बनाने के लिए 14 तरह के कच्चे माल की जरूरत होती है. और पिछले कुछ समय में इन तमाम कच्चे माल की कीमतें बहुत बढ़ चुकी हैं।
इसे भी पढ़े-भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) मैच पर हुई ये चौंकाने वाली भविष्यवाणी
निर्माताओं ने कहा कि माचिस बनाने के लिए 14 कच्चे माल की जरूरत होती है। एक किलोग्राम लाल फास्फोरस 425 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है। इसी तरह मोम 58 रुपये से 80 रुपये, बाहरी बॉक्स बोर्ड 36 रुपये से 55 रुपये और भीतरी बॉक्स बोर्ड 32 रुपये से 58 रुपये तक पहुंच गया है। कागज, स्प्लिंट्स, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर की कीमत में भी 10 अक्टूबर से वृद्धि हुई है।
















