खबर संसार, लखनऊ: यूपी चुनाव 2022 फतह करने के लिए मायावती ने बनाया ये master plan, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब मायावती भी अपने नये master plan के साथ चुनावी मैदान में हैं। इसके लिए प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) अपने सोशल फार्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी चुनाव 2022 जीतने के लिए एक खास master plan बनाया है। जिससे वह प्रदेश की सत्ता पर काबित हो सके।
ये भी पढें- अब tablet से होगा कोरोना का खात्मा, मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश विस चुनाव नजदीक आ चुके हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश करती नजर आ रही हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी पीछे रहने वाली नहीं हैं। प्रदेश की चार पर सत्ता संभालने वाली मायावती इस बार नये master plan के साथ मैदान में हैं। यूपी विस चुनाव 2022 में इस बार बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के चलते ज्यादातर सीटों पर सवर्णों को टिकट देने का प्लान बनाया है।
master plan के चलते सवर्णों का मिलेंगे ज्यादा टिकट
दरअसल (बसपा) चुनाव में अपने पूर्व के सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत वह सवर्ण प्रत्याशियों को टिकट दे रही है, बसपा मास्टर प्लान के चलते उच्च जाति समुदाय के प्रत्याशी को टिकट दने का प्लान बना रही है। यहां बताते चलें कि प्रदेश में 12 फासदी यादव, 22 फीसदी दलित और 18 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। जो कुल मिलाकर आबादी 52 फीसदी हिस्सा है। उत्तर प्रदेश का जातीय समीकरण देखें तो एक बड़ी चुनौती है। लेकिन इस बार विस चुनाव 2022 में मायावती किसी चूक के मूड में नहीं दिखाई दे रही हैं। उनका कहना है कि हर सीट पर 6 प्रत्यशियों में 4 सीटों पर सवर्णों को टिकट दिये जाने का master plan बनाया है।


