Friday, February 7, 2025
HomeUttarakhandमेयर पद प्रत्याशी मनोज आर्य ने परिवार संग किया मतदान, जीतने के...

मेयर पद प्रत्याशी मनोज आर्य ने परिवार संग किया मतदान, जीतने के आसार

हल्द्वानी में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। 30 लाख से ज्यादा वोटर निकाय चुनाव में वोट डाल रहे हैं। ऐसे में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार आर्य ने अपने परिवार संग एचएन इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 2 पर पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाई उन्होंने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी 60 वार्डों में रहने वाले जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र को मजबूत करें और कैमरे पर वोट करें ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और उनके क्षेत्र का विकास हो सके।

बनभूलपुरा क्षेत्र में कैमरे पर बरस रहे जमकर वोट

ऐसे में सूत्रों से पता चला है की बूनभूलपुरा क्षेत्र में कैमरा चुनाव चिन्ह पर मतदाता जमकर मतदान कर रहे है ऐसे में ऐसा प्रतीत होता है की मनोज कुमार आर्य भारी मतों से जीत सकते है। बताते चले की 30 लाख से ज्यादा वोटर निकाय चुनाव में वोट डाल रहे हैं।  ये वोटर 5405 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। उत्तराखंड की 100 निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए आज मतदान चल रहा है। 100 निकायों मेंमतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी को ड्यूटी पर लगाया है।

इसके साथ ही 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए हैं। 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं. 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 5405 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रदेश भर की बात करें तो 12:00 बजे तक राज्य में वोटिंग प्रतिशत के आंकड़ों के मुताबिक 25.70% प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.