spot_img
spot_img
HomeUttarakhandऋषिकेश AIIMS में बैठक कर एम्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की...

ऋषिकेश AIIMS में बैठक कर एम्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश AIIMS में आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर एम्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा पीड़ित लोगों को सही समय पर इलाज मिल सके इसके लिए राज्य सरकार व एम्स ऋषिकेश में आपसी समन्वय होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश AIIMS द्वारा राज्य के विभिन्न जगहों पर डॉक्टरों द्वारा कैंप लगाए जाएं, जिससे गांव में ही मरीजों को इलाज मिल सके। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि AIIMS में हेली सर्विस द्वारा भी पहाड़ों से गंभीर मरीजों को इलाज हेतु लाया जाता है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश मेयर श्रीमती अनिता ममगाई, मेडिकल सुपरिटेंडेंट संजीव मित्तल, प्रो. जया चतुर्वेदी, प्रो. मनोज गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.