ख़बर संसार हलद्वानी।भवन निर्माण ,ड्राफ्टमैन, इंजीनियरों के अधिकार बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मुख्य नगर नियोजक को भेजा ज्ञापन।जी हा भवन उपविधि संशोधन 2023 के अनुसार ड्राफ्टमैन व डिप्लोमा होल्डर्स एवं इंजीनियरों के अधिकार घटाए जाने का प्रारूप तैयार किया जा रहा है जबकि इन लोगों द्वारा मांग की गई है कि पूर्व के अनुसार ही अधिकार दिए जाने चाहिए ।अनुभव के अनुसार अधिकार बढ़ाए जाने चाहिए।
भवन निर्माण ,ड्राफ्टमैन, इंजीनियरों के अधिकार बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मुख्य नगर नियोजक को भेजा ज्ञापन
सरकारी सेवा में अनुभव का आधार पर प्रमोशन किया जाता है उसी प्रकार डिप्लोमा होल्डर्स एवं इंजीनियरों को 5 वर्ष अनुभव के आधार पर 500 वर्ग मीटर में आवासी व 7 व्यवसायिक एवं समस्त भवन मानचित्र तैयार करने के अधिकार इंजीनियर को पहले की तरह आर्किटेक्ट के बराबर अधिकार दिए जाने की मांग की है।
7 जनवरी के पैरा 5.1 के संशोधित नियम के तहत 7.5 मीटर से कम रोड पर अधिकतम 6 मीटर भवन की ऊंचाई का प्रावधान कर आ गया है जबकि मार्ग अधिकार भी 7.5 मीटर अधिकतम लगाया जाना चाहिए अतः ड्राफ्टमैन डिप्लोमा होल्डर इंजीनियर शो इंजीनियरों के क्षेत्राधिकार को संकुचित करने की बजाय अनुभव के आधार पर क्षेत्राधिकार बढ़ाने की भी मांग कर रही है उनका क्षेत्राधिकार घटाया गया तो प्रार्थी न्यायालय की शरण लेंगे और आत्मदाह की कोशिश भी कर सकते हैं अगर ऐसा हुआ तो उसमें जिम्मेदारी विभाग और मुख्य नगर नियोजन की होगी।














