HomeUttarakhandविधायक ने लिया एक्शन अब बनेगी सड़क तोक बिरसिंग्याॅ में

विधायक ने लिया एक्शन अब बनेगी सड़क तोक बिरसिंग्याॅ में

खबर संसार भीमताल ।विधायक ने लिया एक्शन अब बनेगी सड़क तोक बिरसिंग्याॅ में। जी हा आज धारी ब्लॉक के ग्राम सभा में बबियाड के तोक बिरसिंग्याॅ के ग्रामीण आज भीमताल विधायक राम सिंह कैडा से मिले और बिरसिंग्या रोड के निर्माण इस के संबंध मे ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से 5 किलोमीटर दूरी पर एक अनुसूचित जाति बहुमूल्य क्षेत्र है, जहां आजादी से आज तक गांव की सड़क के लिए ग्रामीण लड़ते आ रहे हैं लेकिन क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को झूठा आश्वासन दिया जा रहा है।

विधायक ने लिया एक्शन अब बनेगी सड़क तोक बिरसिंग्याॅ में

चुनाव के समय में प्रतिनिधियों द्वारा सड़क का सर्वे भी किया जा रहा है लेकिन चुनाव जीतने के बाद वैसे के वैसे रह जा रहा है ।जहां किसानों की पकी फसल खेतों में ही सड़ जा रही है, और स्कूल दूर जंगल के रास्ते होने की वजह से यहां के बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण नहीं हो पा रही है। और गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय अपनी जान हथेली में रखकर लकड़ी के डोली में मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है, लेकिन फिर भी सरकार खामोश है ग्रामीणों द्वारा बार-बार सरकार से अनुरोध करते हुए अब गांव वाले थक चुके हैं जिसके लिए ग्रामीणों ने वन विभाग को 90 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण भी कर चुके हैं, सरकार द्वारा वन विभाग को 53 लाख की धनराशि जमा करनी थी जो लंबा समय बीतने के बाद भी जमा नहीं हो पाई है, जिसके चलते सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है, विधायक राम सिंह कैडा ने तत्काल ई,ई भवाली पी डब्लु डी से दुरभाष द्वारा बात कर रोड निर्माण की उन्नति रिपोर्ट की जानकारी ली ई ई द्वारा बताया गया कि 53 लाख की छतिपूर्ति जमा करने के लिए सासन को प्रस्थाव भेजा गया है। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि अपने स्तर से प्रबल स्तुति भेजेंगे और कहा कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल उचित है और दुरस्त में विकास का मुख्य माध्यम ही रोड है।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र रोड का निर्माण होगा। शिष्टमंडल में क्षेत्र के सामाजिक_कार्यकर्ता रमेश चंद्र टम्टा, मोहन चन्द्र,प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.