जी, हां मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने उज्जवला योजना के लाभार्थी की सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। कैबिनेट ने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर LPG में 200 रुपये कटौती की घोषणा थी। आज उज्जवला के लाभार्थी के लिए 200 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलिंडर 600 रुपये में मिलेंगे।
2016 में पीएमयूवाई की हुई थी शुरूवात
बता दें की मार्च 2023 में, कैबिनेट समिति ने पीएमयूवाई के तहत प्रति एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी को एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया था। ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए, केंद्र सरकार ने गरीब घरों की वयस्क महिलाओं को जमा-मुक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए मई 2016 में पीएमयूवाई शुरू की थी।
उज्जवला योजना की सब्सिडी कैसे चेक करें?
ऑनलाइन किसी भी योजना का गैस सब्सिडी चेक करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट http://mylpg.in पर जाए और लॉग इन करे. इसके बाद Booking History और Subsidy पर क्लिक कर पूछे गए जानकारी डाले और सब्सिडी चेक करे।
उज्जवला योजना के तहत कितने सिलेंडर फ्री हैं?
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में फ्री में गैस कनेक्शन मिलने के बाद प्रथम सिलेंडर फ्री में दिया जाता है। इसके बाद वाले सिलेंडर पर सरकार की ओर से अब तक 200 रुपए की सब्सिडी (subsidy) दी थी। इस तरह योजना की लाभार्थी महिला को साधारण सिलेंडर की तुलना में सस्ता सिलेंडर मिलता है। यह सब्सिडी सालभर में 12 सिलेंडर पर दी जाती है।


