HomeSportमोहसिन नकवी की टूटी अकड़, भारत को लौटाएंगे एशिया कप ट्रॉफी

मोहसिन नकवी की टूटी अकड़, भारत को लौटाएंगे एशिया कप ट्रॉफी

एशिया कप 2025 फाइनल के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रॉफी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने नाराजगी जताई और दुबई पुलिस में ट्रॉफी चोरी की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर ली थी।


72 घंटे तक ट्रॉफी होटल में ही रखी रही

सूत्रों के अनुसार, फाइनल मुकाबले के बाद पूरे 72 घंटे तक ट्रॉफी मोहसिन नकवी के होटल कमरे में पड़ी रही। न तो इसे भारतीय टीम को सौंपा गया और न ही एसीसी के दफ्तर भेजा गया। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विवाद खड़ा कर दिया। एसीसी की बैठक में कई देशों के प्रतिनिधियों ने नकवी के रवैये का कड़ा विरोध किया।


बीसीसीआई की सख्ती के बाद झुके नकवी

भारतीय बोर्ड ने साफ संकेत दे दिए थे कि अगर ट्रॉफी जल्द नहीं सौंपी गई तो दुबई पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा। ऐसे हालात में मोहसिन नकवी पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा था। अंततः भारत की सख्ती के आगे उन्हें झुकना पड़ा और वे अब ट्रॉफी लौटाने के लिए तैयार हो गए हैं।


गिरफ्तारी से बचने के लिए लिया फैसला

अगर मोहसिन नकवी समय पर ट्रॉफी एसीसी ऑफिस नहीं पहुंचाते तो उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज होती। सूत्र बताते हैं कि इस स्थिति में नकवी की गिरफ्तारी लगभग तय थी। जेल जाने की आशंका से बचने के लिए अब वे ट्रॉफी भारत को सौंपने के लिए तैयार हो गए हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.