काठगोदाम, खबर संसार। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, पॉलीशीट, काठगोदाम में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय मोनोलॉग (एकल संवाद) था। इस वर्कशॉप के सफल आयोजन का श्रेय श्रीमान राजशेखर पंत जी को जाता है।
राजशेखर पंत राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पत्र-पत्रिकाओं के लेखक एवं गत् 4 दशकों से साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत हैं। ये 22 वर्षों तक बिरला स्कूल, नैनीताल में वरिष्ठ अध्यापक के पद को सुशोभित कर चुके हैं। एक फिल्म मेकर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में भी कार्यरत हैं। इस वर्कशॉप के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास व कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं और विभिन्न विधाओं को प्रकाशित किया गया।
संवाद शैली की विधाओं ने विधार्थीयों को प्रभािवत किया
राजशेखर पंत के आकर्षक व्यक्तित्व प्रथा उत्कृष्ट ज्ञान विद्यार्थियों के लिए लाभकारी रहा। संवाद शैली की विभिन्न विधाओं ने छात्र-छात्राओं को नवीन लक्ष्य की तरफ आकर्षित एवं प्रभावित किया। संवाद शैली व एकल संवाद शैली के मध्य अंतर को जानकर बच्चों में ‘मोनोलॉग’ के प्रति अभिरूचि का जागरण भी हुआ।
वर्कशॉप प्रायः तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया श्रेणी एक में विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी लाभान्वित रहे। श्रेणी दो में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों नें ‘मोनोलॉग’ की भिन्न-भिन्न विधाओं का लाभ उठाया एवं श्रेणी तीन में कक्षा 9वीं तथा 10वीं के छात्र-छात्राओं को इस वर्कशॉप का पूर्ण लाभ प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया एवं डायरेक्टर दीपक बल्यूटिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा भी उपस्थित रहें। अंत में श्री पंत ने विद्यालय परिवार की तरफ से आभार प्रकट करते हुए वर्कशॉप का समापन किया गया।
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



