आज के डिजिटल दौर में खाना ऑर्डर करना जितना आसान हुआ है, उतना ही लोगों का टेस्ट भी साफ नजर आने लगा है। Swiggy की ताजा रिपोर्ट ‘How India Swiggy’d 2025’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत में खाने का असली बादशाह कौन है।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बिरयानी रही। अकेले इस साल 93 मिलियन बिरयानी ऑर्डर हुए। इसका मतलब हर मिनट 194 और हर सेकंड 3.25 बिरयानी!
चिकन बिरयानी बनी पहली पसंद
बिरयानी में भी लोगों की पहली पसंद चिकन बिरयानी रही। सालभर में 57.7 मिलियन बार चिकन बिरयानी ऑर्डर की गई। खास बात यह रही कि इसमें सबसे ज्यादा रिपीट ऑर्डर दर्ज हुए। यह लगातार 10वां साल है जब बिरयानी Swiggy पर नंबर-1 डिश बनी है।
पिज्जा और बर्गर भी पीछे नहीं
बिरयानी के बाद दूसरे नंबर पर बर्गर रहा, जिसे 44.2 मिलियन बार ऑर्डर किया गया। तीसरे स्थान पर पिज्जा (40.1 मिलियन) और चौथे पर डोसा (26.2 मिलियन) रहा। लेट-नाइट ऑर्डर में वेज पिज्जा टॉप पर रहा। एक कस्टमर ने तो अकेले ₹47,578 के पिज्जा ऑर्डर कर दिए।
चाय-समोसा भी रहा हिट
शाम के स्नैक टाइम में भारतीयों का फेवरेट कॉम्बो चाय-समोसा ही रहा। Swiggy पर 3.42 मिलियन समोसे और 2.9 मिलियन कप अदरक चाय ऑर्डर हुई। इसके अलावा गुलाब जामुन, काजू कतली और चॉकलेट केक की भी खूब डिमांड रही।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


