Saturday, March 22, 2025
HomeCoronaयहां मिला कोरोना का नया Dangerous स्ट्रेन, वैक्सीन भी बेअसर

यहां मिला कोरोना का नया Dangerous स्ट्रेन, वैक्सीन भी बेअसर

खबर संसार, नई दिल्ली : यहां मिला कोरोना का नया Dangerous स्ट्रेन, वैक्सीन भी बेअसर, पूरी दुनिया में अभी कोरोना के मामले थमे भी नहीं थे कि अब दक्षिण अफ्रीका में मिले करोना के नये वैरियंट ने हड़कंप मचा दिया है। जो डेल्टा वैरियंट से भी ज्यादा Dangerous बताया जा रहा है। ये बहुत तेजी से फैलता है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान- नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (NICD) ने भी इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढें- अब राकेश tikat ने ओवैसी को बताया ‘बेलगाम सांड’, बांधकर रखो

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का एक नया वैरिएंट बी.1.1.529 मिला है, जो दुनिया पर एक बार फिर से कहर बरपा सकता है। जीनोम अनुक्रमण के बाद बी.1.1.529 के 22 मामलों की पुष्टि हुई है। खतरा बढ़ने से पहले ही बचाव के कारगर उपाय अपनाए जाने लगे हैं। साथ ही दुनिया के दूसरे देशों में भी इस पर चिंता जताई जा रही है। वैज्ञानिको का मानना है कि इस Dangerous स्ट्रेन की वजह से देश में मामले तेजी से बढ रहे हैं। WHO भी इसके लेकर सतर्क हो गया है। हालांकि भारत में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट का केस सामने नहीं आया है।

आखिर कितना खतरनाक है ये स्ट्रेन

दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने उत्परिर्वतन के साथ एक नए कोविड-19 संस्करण का पता लगाया है यह संक्रमण देश के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं। जो असामान्य रूप से बड़ी संख्या में उत्परिर्वतन होते हैं और पिछले वैरिएंट से बहुत अलग है। ये वैरियंट इतना Dangerous  है कि इस  पर वैक्सीन का असर भी न के बराबर है। इससे पहले भी इसी तरह के कई वेरिएंट ने कोहराम मचाया है। कोरोना के नये वेरिएंट्स के कारण बहुत से देशों में संक्रमण की नई लहर देखने को मिली है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर प्रतिबंधों को बढ़ाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.