HomeFoodगैस कनेक्शन के नाम पर नया स्कैम! इंडियन ऑयल की चेतावनी ने...

गैस कनेक्शन के नाम पर नया स्कैम! इंडियन ऑयल की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

गैस कनेक्शन के नाम पर नया स्कैम! इंडियन ऑयल की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन जी, हां देशभर में हाल के दिनों में एलपीजी की कमी को लेकर काफी हलचल देखने को मिली थी। इसके बाद सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किए। इस फैसले से जहां आम लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों को नया मौका मिल गया है।

सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जिन घरों में पहले से पीएनजी कनेक्शन मौजूद है, वे अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें। इसी मुद्दे का फायदा उठाकर अब ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। मामले बढ़ने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया पर जारी किया अलर्ट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा कर लोगों को सावधान रहने को कहा है। कंपनी के अनुसार, कई लोगों को एलपीजी कनेक्शन और उससे जुड़ी सेवाओं के नाम पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं।

इन संदेशों में ठग कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट मांग रहे हैं। शिकायतें मिलने के बाद कंपनी ने साफ किया है कि ग्राहक किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।

कंपनी ने क्या कहा?

इंडियन ऑयल ने अपने संदेश में कहा कि ग्राहकों का भरोसा उनके लिए सबसे अहम है और इसे किसी भी धोखेबाज के हाथों में नहीं जाने देना चाहिए। कंपनी ने बताया कि कुछ फर्जी लोग नए एलपीजी कनेक्शन और अन्य सेवाओं के नाम पर ग्राहकों से पैसे मांग रहे हैं।

कंपनी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से करें और भुगतान भी सिर्फ अधिकृत माध्यमों के जरिए ही करें।

ऐसे फ्रॉड से कैसे बचें?

  • किसी अनजान नंबर या लिंक पर तुरंत भरोसा न करें।
  • एलपीजी कनेक्शन से जुड़ी जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें।
  • बिना पुष्टि किए किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन पेमेंट न करें।
  • संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल मिलने पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।
  • ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

लगातार बढ़ रही हैं शिकायतें

इन दिनों एलपीजी सर्विस के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में तेल कंपनियां लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। यदि आपके पास भी कोई संदिग्ध मैसेज या कॉल आती है, तो पहले उसकी सत्यता जांच लें। किसी भी तरह की ठगी होने पर तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.