सर्दियों के मौसम में मूली को नैचुरल सुपरफूड माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन-C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। ठंड के मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने लगती है, ऐसे में मूली शरीर को जरूरी ताकत और ऊर्जा देने का काम करती है।
पाचन के लिए वरदान है मूली का फाइबर
मूली में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में मूली बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसका नियमित सेवन आंतों की सफाई करता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।
इम्युनिटी और हार्ट हेल्थ को करती है मजबूत
मूली में मौजूद विटामिन-C सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। वहीं पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं।
कच्ची मूली खाने का सही तरीका
कच्ची मूली को सलाद, रायता या पतले स्लाइस बनाकर खाया जा सकता है। नींबू और काला नमक डालने से इसका स्वाद और पाचन दोनों बेहतर हो जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में कच्ची मूली शरीर में गर्मी और एनर्जी बनाए रखती है।
छिलके सहित खाने से दोगुना फायदा
मूली का छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छिलके के साथ मूली खाने से फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का लाभ दोगुना हो जाता है, जिससे स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है।
सर्दी-जुकाम और वजन घटाने में असरदार
मूली कफ और बलगम को कम करने में मदद करती है। यह लो-कैलोरी सब्जी है, इसलिए वजन घटाने वालों के लिए भी बेस्ट मानी जाती है।
रात में मूली खाना सही या गलत?
रात में मूली खाने से बचना चाहिए। खासकर थायरॉइड, एसिडिटी या गैस की समस्या वालों को मूली दिन में ही खानी चाहिए। एक दिन में 100–150 ग्राम मूली पर्याप्त मानी जाती है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

