HomeNationalमहंगाई का नया झटका: गैस के बाद दूध के दाम बढ़े, जानिए...

महंगाई का नया झटका: गैस के बाद दूध के दाम बढ़े, जानिए पूरी वजह

देश में पहले से बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर के महंगे होने के बाद अब दैनिक जरूरत की चीज दूध भी महंगा हो गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त असर पड़ेगा।

ओडिशा मिल्क एंड डेयरी कोऑपरेटिव फेडरेशन (OMFED) ने राज्य में दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के पीछे प्रोसेसिंग और ट्रांसपोर्ट लागत में आई बढ़ोतरी को मुख्य वजह बताया गया है।

राज्य के मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने जानकारी दी कि टोंड दूध की कीमत 50 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, प्रीमियम दूध अब 54 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।


गोल्ड प्रीमियम और प्लस वेरिएंट के भी बढ़े दाम

नई दरों के अनुसार, गोल्ड प्रीमियम दूध की कीमत 56 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसके अलावा, गोल्ड प्रीमियम प्लस वेरिएंट अब 64 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा, जो पहले 60 रुपये था। ये नई कीमतें रविवार से पूरे राज्य में लागू कर दी गई हैं। कीमतों में बदलाव का असर छोटे पैक पर भी पड़ा है। अब टोंड दूध का 500 मिलीलीटर पाउच 27 रुपये में और प्रीमियम दूध का पाउच 29 रुपये में मिलेगा।


किसानों को मिलेगा ज्यादा फायदा

मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने बताया कि लंबे समय से दूध की कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था। इस बार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए दूध की खरीद कीमत भी बढ़ाई गई है। अब OMFED किसानों से गाय का दूध 39.05 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगा, जिसमें 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, भैंस के दूध पर किसानों को 1.60 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।


गुणवत्ता से समझौता नहीं, सस्ते रहेंगे OMFED के उत्पाद

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि कीमत बढ़ने के बावजूद गुणवत्ता में कोई कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य ब्रांड्स की तुलना में OMFED के दूध के दाम अभी भी किफायती हैं।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.