खबर संसार, हल्द्वानी। निगम का नया प्रयोग,घर दुकान के बाहर मिला कूड़ा तो होंगा चालान! जी हांं, मेयर जोगेंद्र रोतेला तथा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने 60 वार्ड की जिम्मेदारी 60 स्वंयसेवी संस्थाएं को सौप दी है और ये सभी मॉनिटरिंग करेंगी!उनकी रुचि रहे इस काम मैं इसके लिए 25 प्रतिशत का लाभ उन्हे दिया जायेगा। कुल कलेक्शन पर। जी हा अगर ये नया प्रयोग सफल होता है तो निश्चित रूप से हल्द्वानी शहर साफ सुथरा दुखने लगेगा।
निगम का नया प्रयोग, घर-दुकान के बाहर मिला कूड़ा तो होगा चालान
फिलहाल 60 हजार परिवार को फोकस रखा गया है,और इनसे कलेक्शन आ जाए। तो निश्चित रुप से निगम की आय बडेंगी।और शहर भी साफ सुथरा रहेगा।इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कैंसर की बहुत बड़ी वजह प्लास्टिक ही है। आज हम इसको हल्के में ले रहे है मेने अपने माता पिता कैंसर की बीमारी से खोए है। जब तक सभी लोग जागरूक नहीं होंगे प्लास्टिक का खात्मा होंगा।

नगर निगम हल्द्वानी के परियोजना का प्रस्ताव विस्तार से निम्न है
1- नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा DAY-NULM योजनान्तर्गत गठित क्षेत्रस्तरीय संघो (ALF) तथा स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा नगर निगम के प्रत्येक वार्ड को गोद लेकर उनमे सफाई व्यवस्था की निगरानी करना पालिथीन का उपयोग बन्द कराना यत्र तत्र फैली हुई पालिथीन एकत्रित कराकर वार्ड में कहीं पर भी डम्प कुड़े की सूचना उपलब्ध करायेगें। उसका निस्तारण नगर निगम हल्द्वानी द्वारा संचालित वाहनो के माध्यम से कराया जाना शामिल है।
2- प्रत्येक स्वयं सहायता समूह अपने आवांटिक वार्ड में स्थित विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ वार्ड में स्वछता कार्यकमों पालिथीन का उपयोग न करने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करंगें तथा विद्यालयों में स्वच्छता पालिथीन उन्मूलन हेतु जागरूक करेंगे।
3-स्वयं सहायता समूहों के कार्य की निगरानी, सहयोग एवं डाटा मैनेजमेंट हेतु एक प्रोजेक्ट मैनेजर तथा सूचनाएं संगठित करने हेतु एक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को नियुक्त किया जायेगा। उपरोक्त कार्य हेतु अनुभवी कार्मिकों का चयन आउटसोर्स के माध्यम होगा।
4- स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने आवंटित वार्ड मे नगर निगम द्वारा नियुक्त स्वच्छता समितियों कर्मचारियो के कार्यों का निरीक्षण कर मूल्याकंन करंगे तथा मूल्यांकन की रिर्पोट प्रोजेक्ट मैनेजर के माध्यम से प्रत्येक 15 दिनों में नगर आयुक्त महोदय को प्रस्तुत करेंगें।
5- नगर निगम स्थित 60 वार्डो हेतु प्रति वार्ड एक स्वयं सहायता समूह को आवंटित वार्ड में यूजर चार्ज एकत्रित करने 1 वर्ष के लिये अधिकृत किया जाता है। जिसमें स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहन धनराशी के रूप में प्रतिमाह वार्ड से हेतु एकत्रित यूजर चार्ज का 25 प्रतिशत धनराशी दी जायेगी। वार्ड के प्रत्येक परिवार का पंजीकरण करना उपलब्ध कराये गये स्टीकर को चस्पा करने का कार्य भी किया जायेगा। एक वार्ड में एक से अधिक स्वयं सहायता समूह के आवेदन करने पर चयन साक्षत्कार पद्धति द्वारा किया जायेगा।
5- स्वयं सहायता समूहों हेतु उपरोक्त कार्य को किये जाने हेतु आवेदन पत्र कार्यालय नगर निगम के सूडा अनुभाग कमरा न. 34 में कुअर्चना सामुदायिक संगठनकर्ता से प्राप्त किया जा सकता है। जिसे दिनांक 14.10.2022 सांय 5 बजे तक जमा किया सकता है। तत्पश्चात उसी दिन चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


