खबर संसार नई दिल्ली : New Year 2022 – कुछ इस तरह पड़ेगा आपकी जेब पर सीधा असर, 01 जनवरी 2022 सब कुछ बदलने जा रहा है। जिसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। क्योंकि 01 जनवरी 2022 से आपके जीवन से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। बैंकिंग नियमों से लेकर जीएसटी नियमों तक होने वाले बड़े बदलावों की वजह से आपके जीवन पर इसका सीधा असर पड़ने जा रहा है। तो आइए जानते हैं New Year 2022 नियमों के बदलाव के बारे में..
New Year 2022 से डेबिट व क्रेडिट कार्ड में बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक ऑनलाइन पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए New Year 2022 से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का तरीका बदलने जा रहा है। अब ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स भरनी होगी। ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोर नहीं कर सकेंगे। पहले से सेव जानकारी भी हटा दी जाएगी।
ये भी पढें- उत्तर प्रदेश 31 March 2022 तक कोरोना प्रभावित प्रदेश घोषित
ATM से पैसे निकालना होगा महंगा
01 जनवरी 2022 अगले महीने से फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिटेड होने जा रही है। आरबीआई के दिशा निर्देशों के मुताबिक एक्सिस बैंक या दूसरे बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपए और जीएसटी देना होगा।
इन ऑनलाइन सर्विसेज पर भी लगेगा GST
स्टार्टअप द्वारा दी जाने वाली ट्रांसपोर्ट सर्विस पर भी 5 फीसदी GST लगेगा। ऑटोरिक्शा ड्राइवर सर्विस दे रहा ऑफलाइन मोड पर तो GST नहीं लगेगा। नए साल में स्थिगी और जोमेटो जैसे ई-कॉम स्टार्टअप उनके द्वारा दी जाने वाली सर्विस पर GST लेंगे। उन्हें अब ऐसी सर्विस के लिए चालान सरकार को जमा करने होंगे। ऑफलाइन मोड पर तो GST नहीं लगेगा। नए साल में स्विगी और जोमैटो जैसे ई-कॉम स्टार्टअप उनके द्वारा दी जाने वाली सर्विस पर GST लेंगे। उन्हें अब ऐसी सर्विस के लिए चालान सरकार को जमा करने होंगे।
महंगे होंगे कपड़े और जूते
केन्द्र सरकार ने नए साल में कपड़े और जूतों पर GST की दर को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया। इस वजह से लोगों को इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। साथ ही लोगों की नजरें इस बात पर भी लगी हुई है कि 1 जनवरी 2022 को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफ होता है या नहीं।


