नई दिल्ली, खबर संसार। जब से बिग बॉस में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) आई हैं, उनकी नाम की चर्चा खूब होने लगी है। इन के पास अब काम की कोई कमी नहीं है। एक बार फिर निक्की ने अपनी हॉट अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने का काम किया है। उनका यह वीडियो देख आप भी हैरान होंगे।
Nikki Tamboli सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हद से ज्यादा छोटी ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस को पहनने का बाद भी निक्की जरा भी अनकंफर्टेबल नजर नहीं आ रही हैं, बल्कि वो बड़े शौक से अपने बॉडी के कर्व को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
खतरों के खिलाड़ी में दिखी थी निक्की
निक्की (Nikki Tamboli Workfront) के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने के बाद उनके पास काम की कोई कमी नहीं हैं। निक्की को हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा गया था। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। निक्की तंबोली एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह मूल रूप से साउथ इंडियन फिल्मों में काम करती हैं। तमिल और तेलुगू फिल्मों का जाना माना नाम हैं। तमिल फिल्म ‘कंचना 3’ के लिए वह बहुत चर्चित रही हैं।
इसे भी पढ़े-त्योहारी सीजन में 633.50 रूपये में भरा सकते है एलपीजी सिलेंडर
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। ग्रेजुएशन के बाद वह कई महशूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापन में नजर आईं। इसके बाद उन्हें राघव लॉरेंस की फिल्म ‘कंचना 3’ मिली। फिल्म सुपरहिट रही और निक्की की किस्मत चमक गई। निक्की तंबोली ने साउथ की Kanchana 3, Thippara Meesam 2019 और Chikati Gadilo Chitha Kotudu में काम किया है।
