HomeUttarakhandमतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं

मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं

हल्द्वानी, खबर संसार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निदेशों के क्रम मे विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की मतगणना आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है।

इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना के कार्याे मे कोई कमी ना होे को लेकर 7 मार्च दिन सोमवार को एमबीपीजी कालेज सभागार मे मतगणना कार्य हेतु तैनात कार्मिकों को नोडल अधिकारी/ जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) एचबी चन्द्र ने पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रक्रिया पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण की जानकारियां दी।

इसे भी पढ़े-यूक्रेन में पोलैंड नहीं भेजेगा फाइटर जेट्स, पुतिन की धमकी से पीछे खींचे पैर

मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो

उन्होनेे कहा कि त्रुटि रहित मतगणना चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की प्राथमिकता है। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान जो भी दायित्व दिये गये है उनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करे।

उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान सिटी मजिस्टेªट/रिटर्निंग आफिसर ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर योगश मेहरा आदि मौजूद थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.