खबर संसार नई दिल्ली।महामहिम मनोनीत मुर्मू। जी हा 64 प्रतिशत मत के साथ मुर्मू राष्ट्रपति मनोनित। 25जुलाई को लेंगी शपथ। इधर विपक्ष के नेता यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत मत मिले। और उन्होंने अपने बयान में कहा वो विपक्ष को एकजुट करने में सफल रहे। हालाकी उनकी जीत नहीं हुई,लेकिन उन्होंने कहा देश में जिस तरह भाजपा ने ई डी,सीबीआई का उपयोग कर माहोल बना रखा है। वे विपक्ष को उस लिहाज से एक सूत्र में पिरो पाए,संतुष्ट है।
महामहिम मनोनीत मुर्मू
इससे पूर्व राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ा झटका लगा है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ी जीत हासिल की है. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं.
बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के शुरू से ही जीतने की उम्मीद थी. द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.23 प्रतिशत मत मिला. जिसने विपक्षी दलों और यहां तक कि यूपीए खेमे के अंदर भी दरार को उजागर कर दिया है, लगभग आधा दर्जन गैर-एनडीए दलों के अलावा, 17 सांसदों और करीब 104 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस-वोट किया।
बताते चलें कि देश के अति पिछड़े जिलों में सोमवार मयूरभंज के रायरंगपुर से निकलकर दिल्ली में रायसिना हिल्स तक पहुंचकर मुर्मू ने इतिहास ही नहीं रहता है विपरीत परिस्थितियों से लड़कर जीतने का मंत्र देने वाला आदर्श बिगड़ा है राजनीति में सबसे पहले अपने पार्षद से चुनाव जीता था और आज देश की राष्ट्रपति। इधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रोपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत पर बधाई एक शुभकामनाएं दी उन्हें देश के सर्वोच्च एक गरिमामय पद पर उनका चुना जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छी शुरुआत है। मुर्मू के महामहिम चुने जाने पर पूरे देश में खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश दिखा सकता है मिठाईयां बाटी जा रही हैं ढोल नगाड़े बज रहे हैं अधिकांश शहरों में ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है।


