lhiCM की कुर्सी ही नहीं… अरविंद केजरीवाल से छिनेंगी ये सुख-सुविधाएं बता दें की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल ने उन्हें अपना नया नेता चुना है। 17 सितंबर को आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उप-राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी को मोटी सैलरी के अलावा तमाम सुख-सुविधा भी मिलेंगी। तो वहीं, केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सैलरी समेत कई सुविधाएं छोड़नी पड़ेगीं।
आतिशी को कितनी सैलरी मिलेगी
दिल्ली देश के उन राज्यों में शुमार है, जहां मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। आतिशी को हर महीने 170000 रुपए सैलरी मिलेगी। दिल्ली विधानसभा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री को हर महीने ₹60000 मंथली सैलरी मिलती है। इसके अलावा ₹30000 कांस्टीट्यूएंसी अलाउंस, ₹25000 सेक्रेटेरियल असिस्टेंस अलाउंस और ₹10000 प्रतिमाह सत्कार भत्ता मिलता है। इसके अलावा पूरे कार्यकाल के दौरान ₹1500 डेली अलाउंस भी मिलता है। ये सारी रकम मिलकर 1.7 लाख रुपए बैठती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री को गद्दी पर बैठने के बाद 100000 लाख का वन टाइम अलाउंस भी मिलता है जो लैपटॉप से लेकर पर्सनल कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल फोन वगैरह खरीदने के लिए होता है। इसके अलावा 12 लाख तक का कन्वीनियंस एडवांस (Conveyance Advance) भी मिलता है।
Delhi CM को क्या सुख-सुविधाएं मिलती हैं?
सैलरी और तमाम भत्तों के अलावा आतिशी को और भी कई सुख सुविधाएं मिलेंगी। जैसे आलीशान, जो रेंट फ्री होता है और फुल फर्निश्ड यानी सारी सुख-सुविधाओं से लैस होता है। इसके अलावा दिल्ली सीएम को हर साल 100000 तक का ट्रैवल एलाउंस मिलता है, जो अकेले या परिवार के साथ भारत के अंदर कहीं यात्रा करने के लिए होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिसिटी रिम्बर्समेंट भी मिलता है। मुख्यमंत्री हर महीने 5000 यूनिट तक बिजली बिल को रिम्बर्स करा सकते हैं। मंत्रियों के लिए 3000 यूनिट तक रिम्बर्समेंट की सुविधा है।
अरविंद केजरीवाल को क्या चीजें छोड़नी पड़ेंगी?
अब बात करते हैं अरविंद केजरीवाल की। चूंकि अब वह मुख्यमंत्री हैं नहीं हैं, ऐसे में उन्हें दिल्ली CM के तौर पर मिल रहीं तमाम सुख-सुविधाएं छोड़नी पड़ेंगी। उनकी सैलरी भी घट जाएगी। केजरीवाल को अब दिल्ली के विधायकों के लिए तय सैलरी और सुविधाएं मिलेंगी। केजरीवाल को अब कुल 90000 रुपये सैलरी मिलेग। यानी एक तरीके से उन्हें हर महीने ₹80000 का नुकसान होगा।
केजरीवाल को अब कितनी सैलरी मिलेगी
केजरीवाल को अब 30000 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें कांस्टीट्यूएंसी अलाउंस के तौर पर ₹25000, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए ₹15000, कन्वीनियंस अलाउंस के तौर पर ₹10000 और टेलीफोन फैसेलिटीज के लिए ₹10000 प्रतिमाह मिलेगा। साथ ही 1500 रुपए प्रतिदिन डेली अलाउंस (अधिकतम 40 दिनों के लिए) भी मिलेगा। सारी रकम करीब 90 हजार मंथली बनती है। हालांकि अरविंद केजरीवाल को फैमिली पेंशन से लेकर इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर, ट्रैवलिंग फैसिलिटी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए रिम्बर्समेंट जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



