HomeNationalअब दिल्ली के विधायकों को Rs 90,000 प्रति महीने मिलेगा वेतन

अब दिल्ली के विधायकों को Rs 90,000 प्रति महीने मिलेगा वेतन

खबर संसार, नई दिल्ली: अब दिल्ली के विधायकों को Rs 90,000 प्रति महीने होगा वेतन आम आदमी पार्टी की कैबिनेट ने इस पर आज मंगलवार को केंद्र के प्रस्ताव के अनुसार राजधानी के विधायकों की वेतन वृद्धि को मंजूरी मिल गई।
अब दिल्ली के विधायकों को 30,000 रुपये प्रति माह बेसिक वेतन और 60 हजार रुपये के भत्तों को भी जोड़ दिया गया है। अब कुल मिलाकर दिल्ली के विधायकों को प्रति महीनेे Rs 90,000 मिलेंगे। अब तक विधायकों को 12 हजार सैलरी के तौर पर और 42 हजार रुपये भत्तों के रूप में कुल मिलाकर 54,000 हजार रूपये मिल रहे थे।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी के इस प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने खारिज कर दिया था। दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2015 में दिल्ली विस में बिल पास कराया था, जिसमें वेतन बढ़ाकर 2.10 लाख रुपये प्रति माह करने का प्रावधान था।

प्रति महीनेे Rs 90,000 मिलेंगे विधायकों को

जानकारी के अनुसार इसे विस में पेश करने से पहले संबंधित अधिकारियों की अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए इस बिल निरस्त कर दिया गया था। अब कुल मिलाकर दिल्ली के विधायकों को प्रति महीनेे Rs 90,000 मिलेंगे।

ये भी पढ़े- जाने क्‍यों इन किसानों को नहीं मिलेंगी PM Kisan Yojana की 9वीं किस्त

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र ने दिल्ली में विधायकों के वेतन में वृद्धि को 30,000 रुपये तक सीमित कर दिया है। दिल्ली के विधायकों का वेतन पिछले 10 वर्षों से नहीं बढ़ा था। केजरीवाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया था कि उनका वेतन और भत्ते अन्य राज्यों के विधायकों के समान किए जाएं।

अभी दिल्ली तक दिल्ली के विधायक को 54,000 रुपये प्रतिमाह मिल रहे थे। इसमें वेतन के रूप में 12,000 रुपये शामिल हैं, और बाकी भत्ते मिलते हैं। इसके अलावा, उन्हें दो स्टाफ सदस्यों को भुगतान करने के लिए 30,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जिन्हें वे काम पर रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.