खबर संसार, मुबंई: अब शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा पर 1.5 crore की धोखाधड़ी का आरोप, बालीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब राजकुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर बांद्रा पुलिस थाने में नितिन बराई नाम से 1.5 crore रकम की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है। यहां बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा को 2 महीने बाद 20 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
ये भी पढें- railway ने घटाया किराया, जानिए कितना सस्ता होगा आपका सफर
1.5 crore रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
नितिन बराई ने पुलिस को बताया की उसे कहा गया की अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी ले और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोले तो बहुत बड़ा फायदा होगा। उनके मुताबिक राज कुंद्रा और शिल्पा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-15 में उनके साथ 1.5 crore रुपए की धोखाधड़ी की। साथ ही नितिन ने इस मामले में काशिफ खान, दर्शित शाह और इनके कुछ साथियों को भी आरोपी बनाया है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि शिल्पा-राज की कंपनी में इनकी क्या भूमिका है।
शिकायतकर्ता ने लगाए ये आरोप
शिकायतकर्ता नितिन बराई ने आरोप लगाय कि उन्होंने निवेश किया और जब कोई मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद उन्हें धमकियां दी गई। पीड़ित की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच के लिए अब जल्द पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर सकती हैं।



