HomeUttar Pradeshअब अखिलेश के इस करीबी पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

अब अखिलेश के इस करीबी पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

लखनऊ, खबर संसार। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पहले प्रशासनिक महकमा एक्शन में आ गया है। कानपुर में अखिलेश यादव के करीबी बताए जा रहे एक सपा नेता का अवैध निर्माण कानपुर डेवपलमेंट एथार्टी की टीम को ध्‍वस्‍त कर दिया है।

कानपुर में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चल गया है। कथित रूप से तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर भू-माफिया की ओर से 1750 वर्ग मीटर भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण को कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (केडीए) की टीम ने ध्वस्त करा दिया है। इस जमीन की कीमत करीब 8.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट ने छात्राओं की याचिका खारिज की, स्कूल-कॉलेजों में हिजाब की इजाजत नहीं

जमीन की करीब 8.75 करोड़

कहा जा रहा है कि जिस भू माफिया विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगू यादव ने इस जमीन पर अवैध अतिक्रम किया था, वह सपा से जुड़ा बताया जा रहा है। विष्णु की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तस्वीर भी सामने आई है। बताया जाता है कि बर्रा 6 आवासीय योजना के तहत प्राचीन शिव मंदिर के समीप तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कराया गया था।

इस अवैध निर्माण को केडीए की टीम ने 14 मार्च के दिन ध्वस्त करा दिया। कहा जा रहा है कि केडीए के अधिकारियों की मिलीभगत से तालाब के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। केडीए के वरिष्ठ अधिकारी धीरेंद्र बाजपेयी ने आजतक से कहा कि पंगू यादव आदतन अपराधी है। वह पहले भी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर चुका है।

योगी ने कहा था सरकार आई तो चलेगा बुलडोजर

उन्होंने बताया कि पंगू के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। कानपुर पुलिस ने पंगू के खिलाफ धारा 477 के तहत मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के योगी आदित्यनाथ और बीजेपी ने भी बुलडोजर के मसले को जमकर भुनाया। सीएम योगी और बीजेपी की ओर से बार-बार ये कहा जाता रहा कि सरकार बनी तो माफिया के निर्माण पर बुलडोजर चलेगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.