खबर संसार नई दिल्ली: परमाणु हथियार बनाने वाले Dr Abdul Qadir Khan का निधन, भारत में जन्मे और पाकिस्तान के लिए परमाणु बम बनाने वाले डाॅ कादिर खान का आज रविवार सुबह 7.04 बजे अस्तपाल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। पाकिस्तान के लोग उनको बहुत अच्छा मानती थी।
पाकिस्तान को मुस्लिम वर्ल्ड में पहला परमाणु हथियार संपन्न देश बनाने में उनका भारी योगदान रहा है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही Dr Abdul Qadir Khan ने पाकिस्तान की इमरान सरकार पर आरोप लगाया था कि उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई उनकी जानकारी नहीं ली जा रही थी।
ये भी पढें- नवरात्र में क्यों है kanya poojan का महत्व
भारत के भोपाल में जन्मे थे Dr Abdul Qadir Khan
बता दें कि भारत में जन्मे Dr Abdul Qadir Khan मध्य प्रदेश के भोपाल में 1936 जन्म हुआ था लेकिन जब भारत पकिस्तान का बंटवारा 1947 में हुआ तो उन्होंने परिवार सहित पाकिस्तान जाने का फैसला लिया। उनके पिता अब्दुल गफ्फूर स्कूल में टीचर थे और उनकी मां गृहिणी थी। उनका परिवार मूल रूप से पख्तूनी है। फेफड़ों की बीमारी के कारण आज उनका रविवार सुबह निधन हो गया। डॉक्टरों ने कहा कि अब्दुल कादिर का निधन फेफड़ों के काम नहीं करने की वजह से हुआ। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने कहा कि डॉ खान की जान बचाने के लिए प्रयास किए गए। उनको इस्लामाबाद के एक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
1998 में किया परमाणु परीक्षण
Dr Abdul Qadir Khan ने पाकिस्तान में मई 1998 में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। जिसके बाद पाकिस्तान मुस्लिम देशों में पहला और एकमात्र परमाणु हथियार रखने वाला सातवां देश बन गया। डॉ खान ने अपनी शुरुआती शिक्षा कराची के डीजे साइंस कॉलेज से प्राप्त की. फिर 1961 में वे हायर स्टडीज के लिए यूरोप गए और जर्मनी और हॉलैंड के विश्वविद्यालयों से पीएचडी की थी।



