इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में दिनांक 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को छात्र प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग परेड के साथ हुई। विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. गीतिका बल्यूटिया और प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में चयनित छात्रों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
हेड बॉय-हेड गर्ल का चयन
कक्षा 12 के आशुतोष नेगी को हेड बॉय और यशस्वी भंडारी को हेड गर्ल घोषित किया गया। वहीं वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा 11 की युक्ति तिवारी को चुना गया।
स्पोर्ट्स और डिसिप्लिन टीम की जिम्मेदारी
खेल कप्तान के रूप में कक्षा 12 के अनुराग वर्मा और सोनाक्षी आर्या को चयनित किया गया। वाइस कैप्टन के पद पर अभिनव जोशी व गीतिका राठौर नियुक्त हुए। अनुशासन प्रीफेक्ट्स का दायित्व वंश जायसवाल और बानी नेगी को सौंपा गया।
कल्चरल व लिटरेरी क्लब का गठन
कल्चरल क्लब के इंचार्ज के रूप में हर्षित गौतम और प्रतीती साह को नियुक्त किया गया। लिटरेरी क्लब में आकांक्षा पंत और सागर दयाल सक्सेना का चयन हुआ।
हाउस कैप्टन की घोषणा
रेड हाउस में आयुष बरदोला (कैप्टन) व चैतन्य बिष्ट (वाइस कैप्टन) बने। ब्लू हाउस की कमान रिद्धि टम्टा और उपासना आर्यन को मिली। येलो हाउस में शिखा टम्टा (कैप्टन) और नमन कठायत (वाइस कैप्टन) चुने गए।
चेयरपर्सन ने दी बधाई
समारोह के अंत में चेयरपर्सन डाॅ. गीतिका बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। संचालन श्रीमती मधुमिता दास ने किया, जबकि खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


