HomeSportऑफ स्पिनर Harbhajan Singh का क्रिकेट जगत से सन्यास

ऑफ स्पिनर Harbhajan Singh का क्रिकेट जगत से सन्यास

खबर संसार, नई दिल्ली : ऑफ स्पिनर Harbhajan Singh का क्रिकेट जगत से सन्यास, भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर व अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से सन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी स्वयं हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट करके दी।

ये भी पढें- उत्तराखंड कांग्रेस की कमान Harish Rawat के हाथ, हाईकमान ने किया बैलेंस

यहां बताते चलें कि भारतीय क्रिकेटर Harbhajan Singh ने 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले क्रिकेट जगत में हरभजन सिंह ने अपना आखिरी मैच इसी वर्ष अप्रैल में खेला था, जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL से खेला था। तो वहीं मार्च 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मैच खेला था। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल मैच में वह यूएई के खिलाफ ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला था। इसके बाद से ही हरभजन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Harbhajan Singh ने वीडियो पोस्ट के जरिए दी जानकारी

Harbhajan Singh ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ”जालंधर की तंग गलियों से टीम इंडिया के टर्बनेटर का पिछले 25 साल का मेरा सफर बहुत ही खूबसूरत रहा। जब भी मैं इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा हूं उससे बड़ा मोटिवेशन मेरी जिंदगी में शायद ही कुछ और हो। लेकिन एक मुकाम आता है जब लाइफ में आपको फैसले लेने होते हैं। और जिंदगी में आगे बढ़ना होता है। मैं पिछले कुछ साल से एक ऐलान करना चाहता था। और इस चीज का मैं इंतजार कर रहा था कि मैं आपके साथ इसे कब शेयर करूं। मैं आज क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। हालांकि जेहनी तौर पर मैंने यह रिटायरमेंट पहले ही ले चुका था। लेकिन ऐलान नहीं कर पाया। वैसे भी पिछले कुछ वक्त से मैं एक्टिव क्रिकेट नहीं खेल पा रहा था।”

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.