खबर संसार हल्द्वानी। भगवान श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लीनैस उड़ान क्लब हल्द्वानी द्वारा प्राचीन राम मंदिर रेलवे बाजार में दीपोत्सव कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी ने भजन गाकर पूरा माहौल राममय कर दिया और पूरा मंदिर परिसर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर सभी पदाधिकारीयों ने कहा कि अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बन उनकी प्राण प्रतिष्ठा से आज का दिन हम सभी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण बन गया है।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लीनैस उड़ान क्लब हल्द्वानी द्वारा प्राचीन राम मंदिर रेलवे बाजार में दीपोत्सव कीर्तन और भंडारे का आयोजन
इस मौके पर छाया सक्सेना, नीरज बोरा, अध्यक्ष ममता अग्रवाल, जन संपर्क अधिकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि जैन, कविता कर्नाटक रितु सोनी गीता देपा रेखा अग्रवाल, मीतू मित्तल, सारिका, शिल्पा, सरला, रेखा गोयल, खुशबु, उषा, सीमा, सुनीता बेबी, अनीता, उपमा, आशा आदि बहनों की उपस्थिति रही।



