आज एरीज कर्मचारी संघ के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एरीज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एरीज परिसर के एसटी रडार के निकट लगभग 50 वृक्ष लगायें गये जिसमें एरीज परिवार के कर्मचारी एवं शोध पार्षद की सक्रीय भूमिका रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नैनीताल के बलदियाखान रेंज के वन विभाग एवं एरीज कर्मचारी संध के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं महासचिव उदय सिंह रावत एवं अन्य सदस्य की प्रमुख भुमिका रही।
इन लोगों की रही सक्रिय भागीदारी
कर्मचारी संघ के अनुभवी सदस्य प्रदीप चक्रबर्ती, पश्चिम बंगाल के मानवाधिकार संगठन ‘नैहाटि सन्निधि’ से जुड़े हुए हैं। इस संगठन पर्यावरण अनुकूल कलम तैयार करते हैं, उसके अन्दर में पौधे के बीजों होती हैं।
इस ‘ यूज एंड थ्रो ‘ कलम को इस्तेमाल के बाद जमीन में फेंक दी जाती है। अन्दर वाले बीज मिट्टी में मिल जाती हैं, और नया पौधा को जन्म देता हैं। पर्यावरण के लिए वे कलम लाजबाव हैं। आज कर्मचारी संघ ने इस बायो डिग्रेडेबल कलम का बितरण एरीज में किया
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
















