HomeNationalदिल्ली भगदड़ पर भड़का विपक्ष, जमकर की केन्द्र व रेलवे की आलोचना

दिल्ली भगदड़ पर भड़का विपक्ष, जमकर की केन्द्र व रेलवे की आलोचना

दिल्ली भगदड़ पर भड़का विपक्ष, जमकर की मोदी सरकार व रेलवे की आलोचना जी, हां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के प्लैटफ़ॉर्म में बदलाव की गलत घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हुई, जिसके कारण भगदड़ मची। अब इस घटना को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने की सरकार और रेलवे की आलोचना

विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर सरकार और रेलवे की आलोचना की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

अरविंद केजरीवाल ने भगदड़ में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की दुखद मौत बेहद दुखद और दर्दनाक है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

चौंकाने वाली घटना: केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को चौंकाने वाला और बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा, ‘जो दृश्य सामने आए हैं, वे भयावह हैं और बड़ी आपदा की ओर इशारा करते हैं। मैं निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘केंद्र सरकार की प्रत्यक्ष निगरानी में राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की आपदा होना दर्शाता है कि सरकार पूरी तरह से अक्षम है और केवल जनसंपर्क करने में सक्षम है, वास्तविक प्रबंधन नहीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भगदड़ में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.