HomeInternationalइमरान के घर पर पाक पुलिस की योगी मॉडल वाली बुलडोजर कार्रवाई

इमरान के घर पर पाक पुलिस की योगी मॉडल वाली बुलडोजर कार्रवाई

पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को लाहौर में अपने जमान पार्क आवास पर चल रहे एक पुलिस ऑपरेशन की निंदा की है। पीटीआई नेता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) जफर इकबाल की अदालत में पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा अपनी संपत्ति की घोषणाओं में कथित रूप से उपहारों के विवरण को छिपाने के लिए दायर एक शिकायत पर कार्यवाही में भाग लेने के लिए पेश होने वाले हैं।

उन्हें इस मामले में अभ्यारोपित किया जाना तय है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान को इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे, लेकिन उनके काफिले को कोर्ट जाने से पहले इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया है। वहीं जब इमरान खान इस्लामाबाद के लिए निकल आए तो उनके लाहौर स्थित घर पर पुलिस पहुंची।

पीटीआई कार्यकर्ताओं के बिखराव के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया

पीटीआई कार्यकर्ताओं के बिखराव के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि पुलिस के इस एक्शन में इमरान के घर का दरवाजा तोड़ने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया गया।

इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा, “इस बीच पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं। वे किस कानून के तहत ऐसा कर रहे हैं? यह लंदन की योजना का हिस्सा है जहां एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में भगोड़े नवाज शरीफ को सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.