Pakistan ने दिखाई औकात, अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल जारी किया, जी हां पाकिस्तान ने ये कायराना हरकत की है जिससे उसका सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल जारी किया गया है। अक्सर अपने नेताओं और देशवासियों की हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनने वाले पाकिस्तान की तरफ से एक और गिरी हुई हरकत हुई है।
दरअसल पाकिस्तान की सत्ता में काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने एक बार फिर से अपनी फितरत दिखा दी है। पाकिस्तान ने साल 2019 ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पिलाई हुई चाय का बिल शेयर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज पार्टी पीएमएलएन ने अभिनंदन को पिलाई चाय का बिल जारी किया है।
पर्ची में विंग कमांडर को पिलाई हुई चाय की कीमत मिग-21 लिखी
इस पर्ची में विंग कमांडर को पिलाई हुई चाय की कीमत मिग-21 लिखी हुई है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले 27 फरवरी को भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान की एक तस्वीर का एक बार फिर भारत का मज़ाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
इस बार, छवि को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग खेल के दौरान दिखाया गया था। मैच के दौरान, मध्य-खेल के ब्रेक के दौरान विशाल स्क्रीन पर एक कप चाय पकड़े हुए भारतीय वायु सेना के नायक की एक छवि प्रदर्शित की गई।
तस्वीर 2019 की है, जब अभिनंदन का जेट पाकिस्तान की सीमा के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। उस वक्त उनका एक वीडियो पाकिस्तानी सेना द्वारा दी जा रही चाय की चुस्की लेते हुए सामने आया था। बाद में, पाकिस्तान को भारतीय पक्ष के भारी दबाव में अभिनंदन को रिहा करना पड़ा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
