Wednesday, April 15, 2026
HomeNationalकाबुल में पाक हवाई हमला: नशा मुक्ति अस्पताल पर कहर, 400+ मौतें

काबुल में पाक हवाई हमला: नशा मुक्ति अस्पताल पर कहर, 400+ मौतें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित पाकिस्तानी हवाई हमले ने भारी तबाही मचा दी। सरकारी जानकारी के मुताबिक इस हमले में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए हैं।

सरकारी उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि सोमवार रात हुए इस हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और मलबे से शव निकालने में जुटे हैं।


Bhrat ने जताई कड़ी आपत्ति, बताया ‘अमानवीय कृत्य’

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला नागरिकों के खिलाफ हिंसा का गंभीर उदाहरण है और इसे किसी भी हालत में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

भारत ने इसे “कायरतापूर्ण और बर्बर” कार्रवाई बताते हुए कहा कि किसी अस्पताल को सैन्य लक्ष्य बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।


पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार

दूसरी ओर पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में हुए हमलों के दौरान किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया।

हालांकि अफगानिस्तान ने पहले ही पाकिस्तान की सेना पर अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने भी पुष्टि की थी कि हमले में अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है।


पहले भी सामने आ चुके हैं अलग-अलग दावे

इस घटना को लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 200 बताई गई थी, जो बाद में बढ़कर 400 से अधिक हो गई। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस हमले की निंदा की जा रही है।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.