spot_img
spot_img
HomeUttarakhandनंदा गौरा देवी योजना के आवेदनों से छात्राओं के अभिभावक परेशान

नंदा गौरा देवी योजना के आवेदनों से छात्राओं के अभिभावक परेशान

जसपुर, उधम सिंह नगर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नंदा गौरा देवी योजनाओं के आवेदनों को लेकर छात्राओं के अभिभावक परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि विभाग द्वारा कई बार आवेदनों के प्रारूप बदल दिए गए हैं जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नंदा गौरा देवी योजना में 12वीं पास छात्राओं को ₹51000 की राशि दी जाती है।

बार-बार बदलाा जा रहा है आवेदन का प्रारूप

दिक्कत इस लिए आ रही है क्योंकि बाल विकास विभाग द्वारा कई बार इसके प्रारूप बदल दिए गए हैं जिससे अभिभावक कार्यालयों के चक्कर काट काट कर परेशान हैं।

क्योंकि उन्हें यही नहीं पता की आवेदन पत्र का नया प्रारूप क्या है और पुराने का पूरा रूप क्या है जबकि आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सही आवेदन फार्म बताने को तैयार नहीं वह छात्राओं के अभिभावकों से बार बार चक्कर लगवा रही हैं।

इसलिए छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने मांग की है कि एक ही प्रारूप चलाया जाए जिससे व्यक्ति कंफ्यूज ना हो सके और समय पर उसको नंदा गौरा देवी योजना की धनराशि मिल सके।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की ये हैं पात्रता

इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए ये आवश्यक है की आप इस योजना के तहत पंजीकृत हों। इस के लिए आप को Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Application Form को भरना होगा। साथ ही इस स्कीम के लिए निर्धारित की गयी कुछ पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। आगे हम सभी पात्रता शर्तें बता रहे हैं। कृपया आवेदन पूर्व इन्हे अवश्य पढ़ लें।

  1. आवेदिका उत्तराखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
  2. आवेदन करने वाली बालिका एससी, एसटी, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग (जो गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवार से संबंधित हो ) से होनी चाहिए।
  3. आवेदिका 12 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होनी चाहिए। या फिर 12वीं की छात्रा होनी चाहिए।
  4. जो बालिकायें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त संसथान से पढाई कर रही हैं वो सभी कन्याएँ इस योजना के तहत लाभ ले सकती हैं।
  5. आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ,अगर वो शहरी क्षेत्र से है तो कुल 21206 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  6. आवेदिका अगर ग्रामीण क्षेत्र से है तो उसके परिवार की कुल वार्षिक आय 15976 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  7. बीपीएल परिवार से कुल 2 बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  8. कन्या को योजना का लाभ अविवाहित रहने तक ही मिलेगा।
  9. अनुदान स्वीकृति के वर्ष 1 जुलाई तक कन्या की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  10. कोई भी कन्या जो पार्ट टाइम या फुल टाइम कहीं एम्प्लॉयड हो तो वो इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.