रेलवे को भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है। अब तक भारतीय रेलवे ने अपनी हर सेवा के लिए अलग से नियम बनाए हुए हैं। इन्ही में एक नियम ट्रेन में यात्रा के दौराान ले जाने वाले सामान यानी लगेज के लिए भी बनाया हुआ है। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं।
क्या आपको पता है कि रेल यात्रा के दौरान आप कितना सामान अपने साथ ले जा सकते हैं? जी हाँ और अगर आप रेल के इस नियम से अंजान हैं तो तुरंत अपडेट हो जाएं, क्योंकि जानकारी का अभाव आपकी जेब खाली करवा सकता है। जी हाँ, आपको जुर्माना तक भरना पड़ सकता है।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करे
50 किलोग्राम से ज्यादा वजन का सामान नहीं ले जा सकता
आपको बता दें कि रेल यात्रा के समय एक यात्री अपने साथ 50 किलोग्राम से ज्यादा वजन का सामान नहीं ले जा सकता। ऐसे में अगर यात्री 50 किलोग्राम से अधिक वजन का सामान अपने साथ ले जाना चाहता है तो इसके लिए उसको अलग से किराया देना होगा।
आपको बता दें कि ट्रेन में अतिरिक्त सामान के लिए अलग से टिकट दिया जाता है। हालांकि AC कोच में ऐसी व्यवस्था नहीं है। जी दरअसल इस कोच में यात्रियों को 70 किलोग्राम तक का सामान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले जाने की छूट है।
इसी के साथ ही अगर आप स्लीपर में यात्रा कर रहे हैं तो आप अपने साथ केवल 40 किलोग्राम वजन का ही सामान ले जा सकते हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कुछ ऐसा भी सामान है, जो आप चाहकर भी अपने साथ ट्रेन में नहीं ले जा सकते। जी दरअसल रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार रेल यात्रा में आप किसी भी तरह का विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते।
इसे भी पढ़े- अगर आप के ई-मेल में मिले ऐसा मेल तो ना करें क्लिक, लग सकता है आप को चूना!
