HomeEntertainmentअमिताभ की नातिन नव्या की हिंदी सुन चौंक जाते हैं लोग, बोलीं-...

अमिताभ की नातिन नव्या की हिंदी सुन चौंक जाते हैं लोग, बोलीं- हैरानी होती है

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली भले ही सिनेमा की दुनिया में नहीं आना चाहती हों, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। Navya हाल ही में पहली बार रैंप पर उतरीं और उनके पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ को भी दर्शकों ने खूब सराहा। अब नव्या ने साझा किया है कि वह इस बात से हैरान हैं कि लोग अब भी यह जानकर हैरान रह जाते हैं कि वह हिंदी बोलती हैं।

क्या कहना है नव्या का?

हाल ही में मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में Navya ने कहा, “यह थोड़ा परेशान करने वाला है क्योंकि जब मैं हिंदी में बात करती हूं तो लोग चौंक जाते हैं। वे मुझसे पूछते हैं कि ओह, तुम्हें हिंदी आती है?” नव्या कहती हैं कि ये बहुत ही आसान-सी बात है कि लोगों को अपनी भाषा आनी चाहिए। ऐसे में वह कभी भी ये बात नहीं समझ पाती कि लोग ऐसा बर्ताव क्यों करते हैं।

अपने परिवार के बिजनेस का हिस्सा बनीं Navya

नव्या हाल ही में अपने परिवार के बिजनेस, एस्कॉर्ट्स ग्रुप में शामिल हुई हैं, जो देश में कृषि क्षेत्र में काम करता है। इसके साथ ही वह एक उद्यमी भी हैं। इस बारे में बात करते हुए नव्या ने कहा कि 21 साल की उम्र में अपने बिजनेस को शुरू करने की बात करना ज्यादातर लोगों के लिए वास्तविकता नहीं होती, लेकिन वह अपने परिवार की वजह से यह सब करने में सक्षम हुई हैं।

नव्या बिजनेस तो भाई बॉलीवुड में रखने जा रहे कदम

श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी नव्या ‘प्रोजेक्ट नवेली’ चलाती हैं, जो भारत में लैंगिक अंतर को लेकर उनकी पहल है। एक ओर नव्या बिजनेस पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं, वहीं उनके भाई अगस्त्य नंदा फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अगस्त्य, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ का हिस्सा हैं, जिससे उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.