रूद्रपुर, खबर संसार। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिक्षाविद जनसंघ संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर हरेला पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तरी व दक्षिणी मण्डल के तत्वावधान में ट्रांजिट कैम्प रूद्रपुर में वृक्षारोपण किया गया।
जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व कैबीनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय, विधायक शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया। जिसके पश्चात वृक्षारोपण किया गया।
इसे भी पढ़े-जॉनी बेयरस्टॉ और जो रूट की शानदार पारी से इंग्लैंड ने जीता पांचवा टेस्ट मैच
भविष्य को सुरक्षित कर सकते है
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि करोना महामारी में हमने बहुत से लोगों को खोया है, हम उन्हे वापस तो नहीं ला सकते है लेकिन भविष्य को सुरक्षित कर सकते है, कोविड के दौर में हमे सबसे अधिक समस्या ऑक्सीजन की महसूस हुई।
जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में एक करोड़ वृ़क्ष लगाने का संकल्प लिया है, जिसे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ही पूर्ण किया जा सकता है। उन्होेंने कहा कि कोविड की मुसीबत को देखते हुए प्रदेश भर में हरेला पर्व पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसकी शुरूआत आज रूद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में वृक्षारोपण कर की गई है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, सुशील यादव, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, राधेश शर्मा, अशोक सागर, प्रभाव स्वर्णकार, विधान राय, गोपी सागर, अशोक नेगी, शिव कुमार शिब्बू, परवेज खांन, निमित शर्मा, उदय वाष्णेय आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजद थे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
