प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोरखपुर को 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने यहां गोरखपुर उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। 2016 में पीएम मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। साथ ही पीएम मोदी ने गोरखपुर एम्स का भी उद्घाटन किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने सपा पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, लाल टोपी पहनने वालों को सरकार बनानी है, इन्हें आतंकियों पर मेहरबानी दिखाने और आतंकियों को छुड़ाने के लिए सरकार बनानी है। पीएम मोदी ने कहा, ये लोग यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं।
लाल टोपी वाले यूपी के लिए खतरा
पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, लाल टोपी पहनने वालों को सरकार बनानी है, इन्हें आतंकियों पर मेहरबानी दिखाने और आतंकियों को छुड़ाने के लिए सरकार बनानी है। पीएम मोदी ने कहा, ये लोग यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। पीएम मोदी ने कहा, लाल टोपी वालों को यूपी में घोटालों के लिए सरकार चाहिए। लाल टोपी वालों को सिर्फ सत्ता और लाल बत्ती से मतलब है।
इसे भी पढ़े-ओमिक्रोन को लेकर UP government ने की नई गाइडलाइन जारी
16 एम्स बनाने का काम चल रहा
पीएम ने कहा, अटल बिहारी जी ने 6 एम्स पारित किए। पिछली कुछ सालों में देशभर में 16 एम्स चलाने पर काम चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज हो। मुझे खुशी यहां तमाम जिलों मे मेडिकल कॉलेज बनने का काम चल रहा है। हाल ही में मैंने 9 मेडिकल का शिलान्यास एक साथ किया। इतना ही नहीं यूपी आज 17 करोड़ वैक्सीन की डोज पर पहुंच रहा है। हमारे लिए जनता का स्वास्थ सर्वोपरि है।
अब खाद के लिए पैसे विदेश नहीं भेजने होंगे
प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने खाद कारखाने के शिलान्यास के वक्त कहा था कि इसकी वजह से गोरखपुर विकास की नई कहानियां लिखेगा। ये किसानों को पर्याप्त खाद देगा। इससे रोजगार और स्वरोजगार के तमाम अवसर पैदा होंगे। अनेक नए बिजनेस शुरू होंगे। ट्रांसपोर्टेशन और अन्य बिजनेस को भी मदद मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा, अब खाद के लिए विदेश पैसा नहीं भेजना होगा। भारत का पैसा, भारत में ही लगेगा। खाद के मामले में आत्मनिर्भरता क्यों जरूरी है, यह हमने कोरोना काल में भी देखा है। कोरोना के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन लगा। आवाजाही रुक गई, सप्लाई चैन टूट गई। इससे खाद की कीमते काफी बढ़ गई हैं। लेकिन हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया कि फर्टिलाइजर के दाम भले ही दुनिया में बढ़ जाए, लेकिन हम किसानों पर जोर नहीं पड़ने देंगे।
कोरोना में दुनिया ने भारत का लोहा माना- सीएम योगी
सीएम ने कहा, कोरोना प्रबंधन ने पीएम मोदी के नेतृत्व का लोहा माना है। एक आदर्श के तौर पर माना है। अब यूपी के सपने साकार हो रहे हैं। कोरोना के साथ साथ मलेरिया, डेंगू समेत जांच समेत सभी सुविधाएं एम्स में होंगी। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।


