प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर में हैं। बाबा महादेव की नगरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कई बड़े तोहफे दिए गए हैं। मोदी ने देवघर में 16,800 करोड़ लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने देवघर हवाई अड्डे और एम्स का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।
इसे भी पढ़ेे-अडानी समेत 4 कंपनियां ले रही 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी में भाग, DOT ने जारी की लिस्ट
इस मौके पर झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren), केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहे। इससे पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जोहार से सबका स्वागत किया। देवघर एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि ये दिन ऐतिहासिक है।
बिहार और पश्चिम बंगाल को भी मिलेगा लाभ
देवघर में अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने कहा कि ये परियोनजाएं हैं ये भले ही झारखंड से शुरू हो रही हैं, लेकिन इनसे बिहार और पश्चिम बंगाल के भी अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास को भी गति देंगी। राज्यों से विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि, बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इससे झारखंड के आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


