HomeNationalपीएम मोदी ने मां हीरा बेन को दी मुखाग्नि!

पीएम मोदी ने मां हीरा बेन को दी मुखाग्नि!

खबर संसार अहमदाबाद। पीएम मोदी ने मां को दी मुखाग्नि! जी हा आज सुबह 3 बजे पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी की माताजी का देहांत हो गया। सूचना के बाद तुरंत मोदी घर पहुंचे। जहां बहुत ही सादगी के साथ अंतिम क्रियाकर्म किया गया और इसमें परिवार के ही लोग सम्मिलित रहे। वरना किसी भी बड़े नेता के करीबी की मृत्यु पर बहुत बड़ा कार्यक्रम हो जाता है।

पीएम मोदी ने मां हीरा बेन को दी मुखाग्नि!

इससे पूर्व बताए चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। हीरा बेन ने इसी 18 जून को 100 वा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया था। दिसंबर के पहले हफ्ते में उन्हें उनकी खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे और वहां मां को अंतिम प्रणाम किया। इसके बाद मां की अर्थी को कांधा दिया और परिवार के साथ ही एंबुलेंस में बैठकर गांधी नगर स्थित सेक्टर 30 के श्मशान घाट पहुंचे। आज पीएम मोदी को पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। लेकिन अब वो राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। पीएम मोदी का काफिला अभी अभी राजभवन को निकल गया है। पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी की मां हीरा बेन के देहांत के बाद शोक संबेदनाओ का क्रम सुबह से लगातार जारी है। फिर चाहे वो पक्ष का हो या विपक्ष का। हर कोई उन्हे अपनी संवेदना दे रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.