हल्दवानी, खबर संसार। पुलिस के गश्ती दल ने हल्दवानी मंडी में गश्त के दौरान एक ज्वैलरी (jewelery) की दुकान से दो चोरों को चोरी करते हुए गिरफतार किया। पुलिस ने चोरों से चाेरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है।
बताते चले कि रात्रि गश्त में चौकी मंडी हल्द्वानी में तैनात कॉन्स्टेबल रणवीर एवं होम गार्ड शिशुपाल गस्त करते हुए गोजाजली बिचली की ओर आ रहे थे तो समय 2.35 बजे वहाँ पर स्थित दीक्षा ज्वेलर्स (jewelery) के दुकान के अंदर से एक व्यक्ति गली मैं भागता हुआ दिखाई दिया जिसका उन्होंने पीछा किया तो खेतो के रास्ते से भाग गया।
शटर काटकर दुकान के अंदर घुसे थे चोर
इसके पश्चात गश्त पार्टी ने उक्त ज्वेलर्स (jewelery) की दुकान को चेक किया तो दुकान के दोनों ताले लगे पड़े थे किंतु शटर बीच से कुछ उठा पड़ा था। इसकी सूचना कॉन्स्टेबल बलबीर ने रात्रि अधिकारी को दी गयी। और मौके पर दुकान स्वामी को घटना से अवगत कराते हुए दुकान खुलवाने के लिए बोला।
दुकान स्वामी ने जैसे ही दुकान खोली तो ज्वेलर्स (jewelery) दुकान के अंदर 02 व्यक्तियो निवासी न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी बनभूलपुरा को मय चोरी के समान 02 लॉकेट, 02 जोड़ी कान के झुमके, 01 जोड़ी कान का सुई धागा, सभी पीली धातु, 02 छत्र, 05 चम्मच, 01 कटोरी, 01 श्रीयंत्र, 05 गणेश जी की मूर्तियां, 02 विष्णु-लक्ष्मी जी की मूर्तियां, 03 लक्ष्मी माता की मूर्तियां सभी सफेद धातु की के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़े-अब दिल्ली के विधायकों को Rs 90,000 प्रति महीने मिलेगा वेतन
पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमारा एक साथी निवासी लाइन नम्बर 1 बनभूलपुरा और हमारे साथ था जो मोटर साईकिल की आवाज सुनकर भाग गया। दुकान स्वामी द्वारा दुकान का सामान चेक किया तो 02 जोड़ी पायल चांदी की और 01 सोने की अंगुठी उक्त सामान के अलावा गायब थी।
पकड़े गए व्यक्ति स्मैक पीने के आदी हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफ आई आर नंबर 408/202, धारा 380,457,411,34 भा.द.वि. मैं अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक विरासत जाएगा।


