प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ के बाद दर्शकों की नजर अब मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ पर टिकी हुई है। यह सीरीज एक बार फिर श्रीकांत तिवारी की रोमांचक कहानी लेकर आने वाली है। फैंस को जिस पल का इंतजार था, वह आखिरकार आ गया है – ‘द फैमिली मैन 3’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।
मनोज बाजपेयी का इंटेंस लुक, चारों तरफ बंदूकधारी
प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में मनोज बाजपेयी एक गंभीर और टेंशन से भरे लुक में नजर आ रहे हैं। चारों ओर हथियारबंद लोग हैं और श्रीकांत तिवारी किसी नए खतरे से घिरे दिख रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया – “सभी की नजरें हमारे ‘द फैमिली मैन’ पर हैं. नया सीजन जल्द ही आ रहा है।”
फैंस की उत्सुकता चरम पर, सोशल मीडिया पर छाया पोस्टर
‘द फैमिली मैन 3’ के पहले लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस एक बार फिर श्रीकांत तिवारी और जे.के. की जोड़ी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा – “गैंग वापस आ गया है,” जबकि दूसरे ने कहा – “श्रीकांत तिवारी और जेके इज बैक।” लंबे इंतजार के बाद फैंस को इस सीजन से बहुत उम्मीदें हैं।
स्टार कास्ट में होंगे ये बड़े नाम
सीरीज की कास्ट की बात करें तो मनोज बाजपेयी के साथ तमिल स्टार संदीप किशन, श्रेया धनवंतरी, जुगल हंसराज और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा गुल पनाग, जो पहले सीजन में नजर आई थीं, इस बार वापसी कर रही हैं। वहीं दलीप ताहिल, सीमा बिस्वास, विपिन शर्मा और हरमन सिंघा भी इस बार सीजन 3 का हिस्सा होंगे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



