खबर संसार, अल्मोड़ा: 8 January को प्रियंका गांधी की अल्मोड़ा में जनसभा, उत्तराखंड विस चुनाव 2022 को देखते हुए 8 जनवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कुमाऊं दौरा करेंगी। इस दौरान व अल्मोड़ा चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा भी संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि 8 January को कुमाऊं दौरे के बाद वह गढ़वाल का दौरा करने के साथ श्रीनगर में पार्टी प्रचार करने उतरेंगी। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक सही तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
ये भी पढें- भारत मेें कोरोना की तीसरी लहर, 24 घंटों में मिले 33750 New case
8 January को प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा
बात दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन की तलाश में है। जिसके लिए 8 January का प्रियंका गांधी अल्मोड़ा में रैली कर सकती हैं। चुनाव प्रचार में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लगी हुई दिखाई दे रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को विधानसभा चुनाव के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका गांधी का उत्तराखंड में दो स्थानों के लिए कार्यक्रम तय हुआ है। महिला और युवा वोटरों का समर्थन हासिल करने और अपने चुनाव प्रचार अभियान को धार देने को कांग्रेस ने ये फैसला किया है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
18 जनवरी को राहुल गांधी भी कर सकते हैं रैली
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 8 January को प्रियंका गांधी की चुनावी दौरे के बाद राहुल गांधी भी 18 जनवरी को प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कुछ समय पहले इस सम्बंध में अपनी सोशल मीडिया में जारी की गई पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है। उन्होंने लिखा था कि ”प्रियंका गांधी गढ़वाल और कुमाऊं आएं, इसके लिए हम सारे गढ़वाल और कुमाऊंवासी उनको सादर आमंत्रित करते हैं। रावत ने कहा, हम चाहते हैं कि हमारी नारी संस्कृति का वो नजदीक से दर्शन करे। हमारी संस्कृति की आभा को अपनी उपस्थिति से सारे देश और दुनिया में आभाषित करें। पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मैं श्रीनगर और गढ़वाल में आपको आमंत्रित करता हूं। आप आइए, आप हमारे आमंत्रण को स्वीकार करिए।”
