HomeCoronaभारत मेें कोरोना की तीसरी लहर, 24 घंटों में मिले 33750 New...

भारत मेें कोरोना की तीसरी लहर, 24 घंटों में मिले 33750 New case

खबर संसार, नई दिल्ली: भारत मेें कोरोना की तीसरी लहर, 24 घंटों में मिले 33750 New case, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पूरा देश आशंकित है कि कहीं फिर से लाॅकडाउन न लग जाए। कई राज्यों में नाइट कर्फ्य लगाने के साथ सख्त पाबंदियां भी लगाई जा चुकी हैं। कोरोना के नये केस मिलने से ये आशंका जताई जाने लगी है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर दबे पांव दस्तक दे चुकी है। आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो बीते एक सप्ताह में ही कोविड-19 के मामलों में 3 गुना वृद्धि दर्ज देखी गई है। बीते 24 घंटों में 33750 कोरोना संक्रमण के New case मिलने से हड़कंप मच गया है।

ये भी पढें- 15 से 18 साल के किशोरों को इन आसान तरीकों से लगवाएं कोरोना का टीका

बीते 24 घंटे में 33750 कोविड के New case

जब से ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में दस्तक दी है तब से कारोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं बीते पिछले 24 घंटे में विभिन्न राज्यों से मिले कोरोना के 33750 के नये केस सामने आए हैं। विशेषज्ञ संक्रमण में इस तेजी की वजह कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बता दें कि भारत में कोरोना के नये वैएिंट ओमिक्राॅन के 1700 मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले 23 राज्यों से सामने आए हैं। बता दें कि एक दिन में ओमिक्रोन के 175 New case सामने आए हैं।

कोरोना ने अब देश में खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। बीते सप्ताह यानी 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक लगभग 1.3 लाख नए मामले दर्ज किए गए। यह पिछले तीन महीनों के दौरान सबसे अधिक हैं। देश में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमण के मामले में अब तक का सबसे तेज साप्ताहिक उछाल रहा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.