HomeSportक्वालीफायर 2: मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड सही नहीं, जानें MI ने कितने...

क्वालीफायर 2: मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड सही नहीं, जानें MI ने कितने मैच जीते?

क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड सही नहीं, जानें MI ने कितने मैच जीते? जी, हां आईपीएल के पांच खिताब मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, लेकिन एक बार भी मुंबई ने एलिमिनेटर खेलने के बाद खिताबी जीत हासिल नहीं की है। 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर जीता है और Qualifier 2 में प्रवेश किया है, लेकिन Qualifier 2 में मुंबई इंडियंस का जो ट्रैक रिकॉर्ड है, वह बहुत अच्छा नहीं है। टीम एलिमिनेटर जीतकर कभी भी Qualifier 2 नहीं जीती है।

मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार क्वालीफायर 2 खेला है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दो बार टीम इसे जीती है और दो मुकाबले हारी है। चौंकाने वाली बात ये है कि जब-जब टीम एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 में पहुंची है तो उसे हार ही मिली है। ऐसे में रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाले मुंबई इंडियंस के लिए है।

Qualifier 2 में मुबंई इतनी बार हार चुकी है

साल 2011 में प्लेऑप्स की शुरुआत हुई थी। उसी सीजन मुंबई ने पहली बार एलिमिनेटर जीतकर Qualifier 2 में प्रवेश किया था लेकिन उस दौरान टीम को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद 2013 में भी एमआई ने क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स से हारने केबाद Qualifier 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। इसके बाद 2017 में Qualifier 1 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स से हारने के बाद केकेआर को Qualifier 2 में हराया था।

वहीं एलिमिनेटर जीतकर Qualifier 2 में दूसरी बार मुंबई इंडियंस 2023 में पहुंची थी। एलिमिनेटर में एमआई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था, लेकिन क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से मुंबई को हार मिली थी। अब टीम फिर से एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर 2 में पहुंच है? इस बार भिड़ंत पंजाब किंग्स से है।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.