प्रदेश के गणमान्य विद्यालय‘ क्वींस सीनियर सेकेंडरी‘ में आज वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। ‘इंडिया एट ए ग्लांस अर्थात (भारत एक झलक में) थीम के आधार पर रखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य रक्षा पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, प्रताप सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, पीएसए मेंबर रमेश शर्मा शिवालिक स्कूल, कैलाश भगत पीएसए अध्यक्ष, प्रवीण रौतेला सिंथियां स्कूल, हरीश पांडे आदर्श पब्लिक स्कूल द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
साथ ही त्रिलोक सिंह कार्की, विद्यालय प्रबंधक आरपी सिंह, प्रबंधिका श्रीमती लिली सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह कार्की, उप प्रशानिक अधिकारी श्रीमती स्नेहा कार्की विद्यालय प्रधानाचार्य डा– बीबी पांडे, प्रधानाचार्या श्रीमती– कविता बिष्ट जी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में कश्मीरी नृत्य, गौवा का मछुवारा नृत्य, मिजोरम नृत्य, पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ, असम का बिहु नृत्य, कृष्णा अवतार, हनुमान चालीसा, रंगीलो राजस्थान, श्रद्धांजलि अमर शहीदों को, बंगाल का दुर्गापूजा, कर्नाटक का बारहरूपम नृत्य,उत्तराखंड की झलकियां अंत में प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम को सफल और सुचारू बनाने केलिए सभी आगंतुक और विद्यालय के गुरुजनों को धन्यवाद संदेश।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
















