HomeUttar Pradeshरेलवे ने इन गाड़ियों को किया निरस्त, घर से निकलने से पहले...

रेलवे ने इन गाड़ियों को किया निरस्त, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

बरेली  पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के लालकुआं-काशीपुर रेल खंड पर स्थित बाजपुर- हेमपुर इस्माइल स्टेशनों के मध्य पुल सं. 104 पर वर्षा के जल का स्तर का सुरक्षा मानक से ऊपर आ जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन आगे की तिथियों तक किया गया था।

वर्षा का जलस्तर कुछ कम हो जाने पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिये गये अनुमानित सूचना के अनुसार 19 अक्टूबर, 2022 तक गाड़ियों का संचलन सामान्य हो जाने की आशा है। फलस्वरूप गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।

ये गड़ियां रहेंगी निरस्त

  • 05383/ 05384 लालकुआं-काशीपुर-लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 19 अक्टूबर, 2022 तक निरस्त रहेगी।
  • 05363/ 05364 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 ये 19 अक्टूबर, 2022 तक निरस्त रहेगी।
  • काशीपुर से 12 से 19 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली 05335 काशीपुर-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।
  • बरेली सिटी से 12 से 19 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली 05351 बरेली सिटी-काशीपुर डेमू बाजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।
  • बान्द्रा टर्मिनस से 13 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 22975 बान्द्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।
  • अमृतसर से 15 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 14615 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।
  • आगरा फोर्ट से 14, 16, 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।

    शार्ट ओरिजिनेशन

  • कासगंज से 12 से 19 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 05336 कासगंज-काशीपुर विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।
  • काशीपुर से 12 से 19 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 05352 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।
  • रामनगर से 14 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 22976 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।
  • रामनगर से 13, 15 एवं 17 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।
  • लालकुआं से 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।
  • लालकुआं से 15 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 14616 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.