spot_img
spot_img
HomeUttarakhandराज्यसभा सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने अपने गांव जाकर दिया वोट

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने अपने गांव जाकर दिया वोट

राज्य सभा सांसद Anil Baluni अपने पैतृक गांव नकौट के पोलिंग बूथ खोला में अपना वोट दिया। जिसके बाद उन्होंने मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की, दरअसल अनिल बलूनी ने मतदान को बढ़ाने के लिए ‘अपना वोट अपने गांव’ अभियान को चलाया था जो कि अब रंग भी ला रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी खास तैयारियां की गई थी। पहली बार वोटिंग के लिए आए मतदाताओं में इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।

मतदाताओं में दिखा उत्साह

वहीं दूसरी तरफ पूरे उत्तराखंड में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कर्ण प्रयाग की बात करें तो यहां पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाता काफी उत्साहित दिखाई दिए। ऐसी है एक वोटर मृणाल साह ने बताया कि जब तक उनकी वोट देने की उम्र नही हुई थी तब तक उन्हें लगता था कि कब वो वोट डाल पाएंगी और आज जब वो वोट डाल रही हैं तो उन्हें बहुत खुशी हो रही है। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक चमोली और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने खुद यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायदा लेते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़े-उत्तराखंड में मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंंत्री की साख लगी दांव पर, जनता करेंगी फैसला

कोरोना गाइडलाइंस का पालन

कर्णप्रयाग से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश नेगी ने गौचर इंटर कालेज बूथ पर वोट किया। मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात करते हुए चमोली की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं में 9 जोन और 107 सेक्टर बनाये गए है जिनसे जोनल पुलिस ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर तैनात किए गए है।

सभी मतदान केंद्रों में मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। मतदान के केंद्रों पर कोरोना की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। हाथों में ग्लब्ज और मास्क के साथ सैनिटाइजेशन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.