HomeNationalराम मंदिर दान चोरी विवाद में अब 'रामायण' के 'लक्ष्मण' की एंट्री,...

राम मंदिर दान चोरी विवाद में अब ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ की एंट्री, कही बड़ी बात

अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मुद्दे ने देशभर में लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। पहले इस मामले पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने नाराजगी जाहिर की थी, वहीं अब लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके अभिनेता सुनील लहरी ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सुनील लहरी बोले- श्रद्धालुओं के विश्वास को पहुंची ठेस

सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए इस घटना पर गहरी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि सदियों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद रामलला का भव्य मंदिर तैयार हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों को भावुक किया था।

अभिनेता ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल पर करोड़ों रुपये के चढ़ावे में चोरी की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के साथ बड़ा विश्वासघात बताया।

दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग

सुनील लहरी ने वीडियो में कहा कि यह कल्पना से परे है कि मंदिर की सुरक्षा से जुड़े लोग ही इस तरह की हरकत में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सरकार और कानून व्यवस्था से अपील करते हुए कहा कि दोषियों को ऐसी कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो समाज के लिए उदाहरण बने।

उन्होंने यह भी कहा कि सजा इतनी सख्त हो कि आने वाली पीढ़ियां भी उसे याद रखें। साथ ही उन्होंने गल्फ देशों में चोरी के मामलों में मिलने वाली सख्त सजाओं का भी जिक्र किया।

सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

वीडियो के कैप्शन में सुनील लहरी ने लिखा कि कलयुग में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने अयोध्या मंदिर चोरी मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

क्या है अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला तब सुर्खियों में आया जब समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडे ने आरोप लगाया कि मंदिर के दान में 5 करोड़ से 7.5 करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी हुई है। आरोप सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच जारी है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.